आज के युग में ९५% लोगो को पैसे से ज्यदा प्यार है | पैसे के लिए आदमी कुछ भी कर सकता है, एक भाई अपने भाई का खून कर सकता है, भाई अपनी बहिन को बेच सकता है और एक बेटा अपने पिता को मौत की नींद सुला सकता है | सबसे ज्यादा प्यारा पैसा ही है चाहे वह ५ वर्ष बच्चा ही क्यों न हो | पैसा है ऐसा जो दो भाइयो और दो मित्रो में दुश्मनी करादे |
गरीब मजदूरी कर के पैसा कमाता है और नेता देश से गद्दारी कर के अपना पेट पालते है | इसीलिए तो वह लोग जेल जाकर अपने पेट में दर्द का बहाना करते हैं और उन्हें एक अछे वातानुकूलित कक्छ में स्थानांतरित कर दिया जाता है | क्यों न करे बेचारे इतनी म्हणत कर करके तो पैसा कमाते हैं, गरीबो के पेट काटते है और पैसा कमाने में रात-दिन एक करते हैं | ऐसे भ्रष्ट नेताओ को तो चीन की सीमा पर भेज देना चाहिए जहाँ हमारे देश के सपूत अपनी जान हथेली पर लिए और उन्हें ये भी नहीं पता होता की कब उन्हें मौत से गले मिलने पड़े| इन सभी जवानो की माएं भगवन से यही दुआएं करती है की हे भगवन मेरे बेटे को मेरी उम्र लग जाये और वो सही सलामत रहे |
और हाँ हमारा जितना भी काला धन स्विस बैंक में जमा है अगर वह वापस आजाये तो भारत देश फिर से सोने की चिड़िया कहलाने लगेगा | लेकिन कुछ अछे लोगो के द्वारा काले धन का मुद्दा उठाने से बड़े नेता-राजनेताओ का चिठ्ठा खुलने ही वाला था इसी लिए उल्टा अछे लोगो को ही फस दिया और उनके ऊपर पुलीस के द्वारा लाठी चार्ज करवा दिया |
और यदि हम सब भी उन अच्छे लोगो का साथ देने के लिए उनके साथ खड़े हो तो भारत का कला धन भारत में वापिस आसकता है |
आखिर हम सब कब तक चुप बैठेंगे ???
जय शनि देव ||| :-)
No comments:
Post a Comment